मै क्या क्या भूल गयी....!!!!

घर में टीवी आया
मैं पढना ही भूल गयी....!

घर में गाडी क्या आयी
मै चलना ही भूल गयी....!

हाथ में मोबाइल आया
मैं पत्र लिखना ही भूल गयी..!

केलक्युलेटर के उपयोग से
मैं पहाडे याद करना भूल गयी..!

एयर कंडीशनर के संग में
मै वृक्ष की ठंडक भूल गयी..!

शहर मे...... रहने से
मिट्टी की सुगंघ ही भूल गयी...!

विभत्स दृश्यों से
सुंदरता ही भूल गयी....!

कुत्रिम सेन्ट की सुवास में
फूलो की फोरम को भूली...!

फास्टफूड के जमाने में
तुप्ति की डकार भूली...!!

स्वार्थी संबंघ के जाप से
सच्चा प्रेेम ही भूल गयी....!!

क्षणिक सुख के लोभ में
सत्कर्मो से मिलता आनंद भूली...!

अपना ही पेट भर कर
दूसरों का विचार ही भूल गयी..!!

सतत दौड की रेस मे...
कुछ देर रुकना भूल गयी..!!

जागने का सुख जाने दो..
मैं सुख चैन से साेना ही भूल गयी....!!


हे भगवान :- 🙏
●●●●●●●●●●●●●●
खुद को पहचान ने की ताकत देना सबको ।।

Comments

Popular posts from this blog